गोड्डा, अक्टूबर 20 -- मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कमलचक में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो को बेहतर इलाज हेतु मायागंज (भागलपुर) अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अमित मार्की ने अपने मातहत को घटनास्थल पर भेज कर मामले को नियंत्रित कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर प्रणव राज ने घायलों का उपचार किया। घायल पक्ष का आरोप है कि गांव के ही गोदनारायण यादव उनके घर के सामने नाली का गंदा पानी सड़क पर बहा रहे थे। जिस कारण इस रास्ते से गुजरते समय एक बच्चा फिसलकर गिर गया। जब घायल पक्ष इस संबंध में बात करने आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.