सहारनपुर, फरवरी 6 -- नागल थाना क्षेत्र के गांव जौला डिंडोली में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में थाना नागल में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव जौला डिंडोली निवासी जयपाल पुत्र समेरु ने तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी की सुबह उसकी पुत्रवधू मोहिनी पत्नी योगेश घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी पिंकी पत्नी मांगा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पिंकी, मोनू और अतुल पुत्रगण मांगा गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और मोहिनी व उसके बीमार पति योगेश के साथ मारपीट की। मोनू ने लोहे के पाइप से योगेश के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। घायलों को पहले सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा ...