महाराजगंज, फरवरी 22 -- गड़ौरा। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में नाली से पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष ने नाली से पानी रोके जाने की शिकायत दूसरे पक्ष से की थी। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते झगड़े में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी कोतवाल नवनीत नागर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...