बुलंदशहर, फरवरी 12 -- कस्बे क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति सेना में सेवारत हैं। वह अकेली रहती है। बुधवार सुबह उसके पड़ोस में रहने वाले दंपति व उनके पुत्र ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोपी व्यक्ति व उसके पुत्र ने सैनिक की पत्नी से अश्लील हरकतें करते हुए अपमान जनक कृत्य को अंजाम दिया। सैनिक की पत्नी ने प्रार्थना पत्र में और भी अन्य गंभीर आरोप लगाये। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि उनकी पुलिस से अच्छी पकड़ है। यदि उसने कहीं कोई कार्रवाई की तो फिर से मारेंगे। जिससे वह भयभीत है। कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि आरोपी दंपति और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.