गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के खेममऊ ग्राम पंचायत के पूरे गुजरन गांव में जलनिकासी नाली की सफाई न होने से नालियां झाड़ियों व गंदगी से पट गई हैं। जिससे कई घर के लोगों को गंदगी व नाली से उठने वाली दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है। गांव के राम सुंदर यादव ने बताया कि नाली में भरी गन्दगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किया लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...