भभुआ, फरवरी 2 -- कभी-कभी उमड़-घुमड़ रहे बादल से बारिश की जता रहे हैं आशंका पानी में डूबकर नष्ट हो जाते हैं कपड़ा, दवा, खाद्यान्न, किराना सामग्री रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव की नालियां जाम पड़ी हैं। इसकी उड़ाही नहीं की जा रही है, जिससे जलनिकासी अवरूद्ध है। बरसात के दिनों में जब भी बारिश हुई है, नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर रास्ते व दुकान के आसपास तक पहुंचा है। पिछली बार तो दुकान में भी पानी घुस गया था। सोमवार को आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहा था। इसके पहले भी ऐसा हुआ। इससे दुकानदार चिंतित होने लगे हैं। जब दुकानदारों की दुकान में पानी घुसता है तब कपड़ा, दवा, खाद्यान्न, किराना सामग्री भींगकर नष्ट हो जाता है। मोबाइल दुकानदार राजू अंसारी, बर्तन आभूषण व्यवसाई राजेश सेठ, कपड़ा व्यवसाई अशोक गुप्ता ने बताया कि पथ के दोनों ओर जलनिकासी ...