गंगापार, मार्च 20 -- भड़ेवरा गांव की विश्वकर्मा बस्ती के लोग जल निकासी की समस्या से काफी दिनों से जूझ रहे थे। गांव के ही युवा समाजसेवी शिवम मिश्र के प्रयास से नाली निर्माण के लिए ब्लॉक से धन मुहैया हुआ। समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से शिवम मिश्रा के घर से विश्वकर्मा बस्ती तक दो सौ मीटर से अधिक का निर्माण कार्य पांच लाख, 13 हजार की लागत से नाली निर्माण कराया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर पवन कुमार मिश्र, भूपेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश पांडेय, लक्ष्मी शंकर पांडेय, प्रमोद तिवारी, मिथिलेश ओझा, राजमणि विश्वकर्मा, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.