कौशाम्बी, फरवरी 4 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के फकीराबाद में नाली के पानी का पाइप जबरन मकान की ओर मोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। चंदूपुर अमरायन गांव निवासी साधु लाल पांडेय पुत्र कन्हई लाल ने बताया कि उसकी जमीन फकीराबाद स्थित एक निजी हॉस्पिटल के पास है। आरोप है कि हॉस्पिटल के रैंप निर्माण के दौरान सड़क चौड़ीकरण में उसकी भूमि को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद हॉस्पिटल की मालकिन ने नाली का पानी उसके मकान की ओर बहाने के लिए पाइप लगा दिया है। इससे उसके मकान और भूमि पर गंदगी फैलने के साथ ही नुकसान की आशंका बनी हुई है। विरोध करने पर अस्पताल संचालक धमकी दे रहे हैं। बुधवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए नाली के पानी के पाइ...