गया, जनवरी 3 -- अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण आमस प्रखंड की सांवकला पंचायत के वार्ड नौ स्थित तेतरिया गोवर्धनपुर गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे गांव के सभी ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है, जिससे आए दिन बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। युवा नेता उपेंद्र यादव ने बताया कि पास ही स्थित पुराना कुआं नाली के पानी से भर गया है, जो बेहद जानलेवा हो गया है। ग्रामीण विजय यादव, महेंद्र यादव, तपेश्वर यादव, उमेश यादव व विनय यादव ने कहा कि नाली निर्माण नहीं होने से यह स्थिति बनी है। सड़ांध, बदबू और मच्छरों के प्रकोप से जीवन दूभर हो गया है। गांव आने वाले रिश्तेदार भी हालात द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.