बेगुसराय, अगस्त 1 -- नावकोठी। थाने के रजाकपुर से पुलिस ने वारंटी फुलेना साह के पुत्र मोहन साह को गिरफ्तार किया है। वह नालिसी वाद स़ंख्या 1763सी /17 का नामजद था। लंबी अवधि से वह न्यायालय में अपनी हाजिरी नहीं दे रहा था। न्यायालय ने उसके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया था। इस गिरफ्तारी में पुअनि अबोध कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...