गढ़वा, दिसम्बर 24 -- मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों का कई जगह निर्माण किया गया है। उसमें ढक्कन भी डाला गया लेकिन अब वह टूटने लगा है। उक्त कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। पशु उक्त नाली में गिरकर घायल भी हो गए हैं। आने जाने वाले लोग भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण करने के बाद जांचोरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...