बिजनौर, जून 24 -- डीएम जसजीत कौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण (01 से 31 जुलाई) एवं दस्तक अभियान (11 से 31 जुलाई) तक चलेगा। उन्होंने एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि 27 जून तक संचारी रोग तथा 7 जुलाई तक दस्तक अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का माइक्रो प्लान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने जूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी एमओआईएस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी 27 जून तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित माइक्रो प्लान संबंधित संस्था को उपलब्ध करा दें ताकि उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारीयों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.