लातेहार, जून 10 -- लातेहार प्रतिनिधि। फ्री मानसून को लेकर नगर पंचायत विभाग नालियों की साफ सफाई में जुट गया है। दो दर्जन से अधिक कर्मियों को लगाकर शहर के प्रमुख वार्ड और मोहल्ले में युद्ध स्तर पर तेजी से नालियों के साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा जिन नालियों पर स्लैब नहीं है ,वहां स्लैब भी लगाने का काम किया जा रहा है। नगर पंचायत के क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कुमार ने बताया कि अभी तक चंदनडीह ,अम्वाटिकर, केश्वर आहर रोड, अम्बाकोठी, रेलवे स्टेशन, डुरुआ आदि इलाकों में नालियों की साफ सफाई कर ली गई है, वहीं उक्त जगहों में करीब 500 से अधिक स्लैब को लगाया जा चुका है। उन्होने कहा कि बरसात में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.