कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसाबा के मजरा भारापुर में पिछले तीन महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। जाम नालियों से गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है और अब ग्रामीणों के घरों में भी घुसने लगा है। इससे गांव के करीब 50 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की गई। भारापुर निवासी अनुपम दुबे ने बताया कि कागजी कार्रवाई तो दिखाई जाती है, लेकिन हकीकत में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों से निकलने वाले गंदे पानी की वजह से पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों के लिए खाना-पीना तक मुश्किल हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.