रिषिकेष, फरवरी 19 -- प्रगति विहार में नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाली निर्माण कार्य पर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने नालियों की निकासी वन विभाग की भूमि की बजाए नगर निगम की नालियों में करने की मांग की। नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत वार्ड नंबर 12 प्रगति विहार कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरूवार को क्षेत्रवासियों ने उक्त कार्य में नालियों की ढाल को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद मेयर शंभु पासवान को मौके पर क्षेत्रवासियों ने बुलाया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नालियों की निकासी वन विभाग की दीवार तोड़कर वन भूमि परिसर में की जा रही है। जिससे भविष्य में वन विभाग द्वारा आपत्ति किए जाने पर यहां जल भराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए इन निर्माणाधीन नालियों की ढाल नगर निगम की नालियों की तरफ करने मांग की। इसके ...