झांसी, दिसम्बर 31 -- झांसी (टोडीफतेहपुर), संवाददाता नगर पंचायत टोडीफतेहपुर के मध्य भाग से पंडवाहा-बिजना सम्पर्क मार्ग का एक साल पहले ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विकास द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 17 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संस्था द्वारा सड़क के दोनों ओर नालियां नहीं बनाई। हालात यह है कि घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आने जाने में लोगों को असुविधा होती है। दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। यही नहीं भारी-भरकम धनराशि खर्च होने के बाद भी अब सड़क पानी भरा होने से क्षतिग्रस्त होने लगी है। सडक पर जगह-जगह गहरे गढ्ढे भी हो गये है। क्षेत्र इटवां बलुपुरा के ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.