सिद्धार्थ, मार्च 20 -- औराताल, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव में राजकीय नलकूप से संबद्ध नालियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में असुविधा हो रही है। एक दशक पूर्व तक काफी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे थे लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, सिंचाई का रकबा घटता जा रहा है। मौजूदा समय में नलकूप तो चालू है, लेकिन 50 मीटर तक की दूरी वाले खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव के विष्णु बिहारी श्रीवास्तव, जगलाल यादव, विशाल श्रीवास्तव, बुद्धि निषाद, तारे निषाद, ध्रुव चंद्र, भूपेंद्र त्रिपाठी आदि किसानों का कहना है कि राजकीय नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था भले ही मुफ्त है लेकिन किसानों को सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। नलकूप के जरिए अब सिंचाई व्यवस्था नाम मात्र रह गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.