चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। शहर के कठौतिया तालाब के समीप नाला से एक नवजात बच्ची का शव फेंका हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप सुमन मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची केक शव को वहां से निकलवाकर सदर अस्पताल में भेजा। नवजात के मिलने की सूचना पर मुहल्ले के आस-पास से काफी संख्या में महिला-पुरूष घटनास्थल पर पहुंच गये और जितनी मुंह उतनी बातें करने लगे। वैसे एसडीपीओ ने कहा कि मामला जो भी हो, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, इसमें शामिल महिला पुरूष जो भी हो उसपर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...