छपरा, फरवरी 7 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कतालपुर गांव मे नाला सफाई करने के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार लहराने के कारण महौल तनावपूर्ण हो गया। मालूम हो कि एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराता वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस मामले मे हनुमानगंज कतालपुर गांव निवासी स्व मोतीलाल प्रसाद की पत्नी सानझरी देवी द्वारा दर्जनो ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन मशरक थाना मे देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि शुक्रवार को शाम अपने घर के पास नाला की सफाई कर रही थी। इस दौरान गांव के ही मजरूल हक के पुत्र नसीम हुसैन और उनकी मां सलमा खातून दरवाजे पर आकर नाला ...