फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पालिका की ओर से चलाये गये नाला सफाई अभियान से जहां लोग खुश हैं तो वहीं इसकी सिल्ट से दुकानदार काफी परेशान हैं। बीते दिनों पालिका के सफाई कर्मियों की ओर से शहर की नाला सफाई की गयी थी। नाले सफाई के दौरान नाले की गंदगी निकालकर नाले के बाहर ही रख दिया गया था। उसे उठाकर दूसरी जगह फिकवाने की कोशिश नहंीं की गयी । कुछ ही घंटों में यह सिल्ट जम जाती है फिर इसे हटाना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि बीेते दिनों हुयी नाला सफाई के बाद पालिका के सफाई कमियों ने नाले की सिल्ट निकालकर नाले के बाहर ही जमा कर दी। जिससे उड़ती दुर्गंध से दुकान पर खरीददारी क रने आने वाले लोग भी कतराने लगे। खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर तो लोग आना ही बंद कर देते हैं। कई जगह तो ऐसा होता है कि नाले की सिल्ट धीरे ...