बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर।नगर के कोटिया मोहल्ला से दिपवा बाग जाने वाले मार्ग का नाला चोक है। जिससे नाला का गंदा पानी लोगों के घर में घुस रहा है।नाला आगे चोक होने के कारण प्लाट में भी जमा रहता है। जिससे लोगो को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मोहल्लावासी लाल, बंटी, सीपी मिश्रा, जीवन लाल आदि ने नगर पालिका प्रशासन से नल के सफाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...