खगडि़या, जनवरी 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। ओलापुर गंगौर पंचायत के वार्ड संख्या दो खर्राधार कलस्टर कॉलोनी में लगभग दस लाख की लागत से नाला व पीसीसी सड़क का रविवार को सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क बनने से जहां लोगों का आवागमन सुलभ होगा तो नाले के बनने से बरसात के दिनों में होने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी। कहा कि स्थानीय लोगों ने सड़क व नाले के कमी की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद यहां पर योजना की स्वीकृति देते हुए नाला व सड़क का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि लगातार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाएं संचालित है। जन समस्याओं को दूर करने के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.