गोपालगंज, फरवरी 23 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के कमलापट्टी टोला में सोमवार सुबह नाला के गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। अजय कुमार दुबे ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा नाला का पानी बहाने का विरोध करने पर अमित तिवारी सहित अन्य लोगों ने लाठी, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजय कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र अमन कुमार दुबे व पड़ोसी निकू तिवारी और टोलू तिवारी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। सभी घायलों को पहले कुचायकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.