पटना, फरवरी 13 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड में गुरुवार की देर रात बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार 43 वर्षीय सुनील कुमार को कुचल दिया। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुनील कुमार शादी-विवाह में खाना बनाते थे। दिनकर गोलंबर के पास ही एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे। वहां से काम समाप्त कर साइकिल से दिनकल गोलंबर होते हुए गांधी मैदान स्थित लालजी टोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे नाला रोड बाटा शोरूम के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से दिनकर गोलंबर से नाला रोड की तरफ जा रहे बेलगाम ट्रक ने सुनील को पीछे से ठोकर मार दी। इससे वे दूर फेंका गये और खून से लथपथ हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया। इलाज के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.