सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा।नगर निगम क्षेत्र के गया गांधी पथ से दहलान चौक के तरफ जाने वाली मार्ग में बने नाला में ढक्कन नहीं रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यहां दिन भर में दर्जनों लोग गिरकर घायल हो जाते हैं।लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद में नगर निगम प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।राहगीरों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि लगभग दो माह पूर्व नाला का निर्माण कराया गया है।लेकिन मोर के पास नाला को नही ढका गया है। डीबी रोड शंकर चौक के तरफ आरओबी निर्माण कार्य होने के कारण वो रास्ता बंद है।ऐसे में लोग थाना चौक,विरकुंवर सिंह चौक नया बाजार से महावीर चौक सुभाष चौक सहित अन्य जगहों पर जाने वाले लोग गांधी पथ होकर ही गुजरते हैं।जहां मोर के पास हर हमेशा जाम लगा रहता है।जहाँ बने नाला में ढक्कन नहीं रहने के कारण गिर कर घाय...