मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 34 के अंतर्गत दास कॉलोनी में ठेकेदार ने नाला बनाने के बाद सड़क निर्माण नहीं किया। निगम के इंजीनियर ने मौखिक व लिखित रूप से सड़क का काम पूरा करने के निर्देश दिए, फिर भी नतीजा सिफर रहा। काम की समय सीमा पूरा हो गई पर ठेकेदार गायब रहा। अब निगम के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार अनुशासनिक व प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। इसको लेकर एई ने अपनी रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता को सौंपी है। वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक पिछले साल 9 सितंबर 2025 को पीसीसी सड़क व आरसीसी नाले का कार्यादेश जारी कर 8 दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, नाला बनाने के बाद ठेकेदार ने सड़क का काम नहीं किया। इससे संबंधित मोहल्ले में आवागमन मे...