कौशाम्बी, फरवरी 13 -- एयरपोर्ट थाने के बेगमपुर गांव में नाला पाटकर अवैध प्लॉटिंग किए जाने का आरोप भूमाफियाओं पर लगा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने बताया कि बेगमपुर से होकर ससुर खदेरी नदी की ओर जाने वाला नाला बरसात के पानी की निकासी का एकमात्र माध्यम है। इसी नाले से आसपास के करीब पांच गांवों से बारिश का पानी बहकर नदी में जाता है। मनरेगा योजना के तहत समय-समय पर इसकी सफाई भी कराई जाती रही है। आरोप है कि कुछ भूमाफिया किस्म के लोग नाले को पाटकर अवैध प्लॉटिंग करने की फिराक में हैं। सुधीर सिंह शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर नाला पाटने का विरोध किया तो आरोपितों ने गाली गलौच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.