मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 49 के अंतर्गत बेला इलाके में शुक्रवार की दोपहर अनाचक मेयर निर्मला देवी व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण में इस्तेमाल हो रहे सरिये की क्वालिटी पर अंगुली उठी। कार्यस्थल पर जलजमाव व अन्य गड़बड़ी देख भड़की मेयर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाई। घटिया सरिया व अन्य पहलुओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना में करीब दो करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन एक किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। मौके पर निगम की सशक्त स्थाई समिति के सदस्य वार्ड पार्षद केपी पप्पू के साथ ही...