हरदोई, दिसम्बर 29 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के सिंगुआमऊ गांव में टाटा मोटर्स होते हुए कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान अराजकता का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर की रात अमन पाण्डेय व उसके साथी विनय मिश्रा, निवासी दानमंडी, सहित चार लोगों ने शराब के नशे में मजदूरों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज व मारपीट की। बताया गया कि जिला पंचायत द्वारा अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को नोटिस जारी किए गए थे, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि उन्होंने मौके पर रखे लाखों रुपये मूल्य के सरिया व सीमेंट को उठा ले जाने की भी धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने थानाध्यक्ष सुरसा से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। इस संबंध में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.