फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। क्षेत्र की पौली ग्राम पंचायत में जिला पंचायत की निधि से होने वाला नाला निर्माण अनियमितताओं की भेंट चढ़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है, ग्रामीणों ने कराए जाने वाले घटिया निर्माण को लेकर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण के कारण नाला अधिक दिन तक सुचारू नहीं रह पाएगा। पौली ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले नाला निर्माण में सम्बंधित ठेकेदार द्वारा पीली व टूटी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। मानक के अनुसार नाला निर्माण का काम न कराए जाने पर ग्रामीण दशरथ, पंकज, धीरेंद्र, जुनैद आदि ने कहा कि ठेकेदार से काम को मानक के अनुरूप कराए जाने की बात कहे जाने के बावजूद नाला निर्माण में घटिया मैटेरियल का प्रयोग बंद नहीं किया जा रहा है। निर्धारित मापदंडों का पालन न किए जाने के कारण नाले की गुणवत...