समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर, निप्र। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या-42 में सोमवार को एक विवादित भूमि पर नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। झड़प में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें, स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या-42 निवासी शमशुल जोहा के पुत्र शमशाद आलम (48), दूसरे पक्ष के मो. अमीन के पुत्र फैयाज आलम (36) और मो. मुस्लिम के पुत्र मो. शमीम उर्फ चुन्नू (35) के रूप में हुई है। इधर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.