बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- नाला निर्माण के लिए काटा पाइप, 200 घरों में पानी बंद एक महीना से पानी के लिए भटक रही हजारों की आबादी चंडी नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार, भगवानपुर का हाल चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार, भगवानपुर में नाला बनाने के लिए नल-जल योजना का पाइप काट दिया गया है। 200 घरों में पानी का सप्लाई बंद हो गया। करीब एक महीने से हजारों की आबादी पानी के लिए भटक रही है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली है। वार्ड पार्षद शत्रुध्न कुमार ने बताया कि करीब 55 लाख रुपये की लागत 1100 मीटर लंबे नाले का निर्माण हो रहा है। नाला निर्माण के दौरान गड्ढा खोदने के दौरान मुख्य पाईप को काटकर हटा दिया गया। इससे घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गयी। स्टार्टर का तार काटकर स्टार्टर में ताला लगा दिया गया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.