मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या तीन में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। रात में स्थानीय लोगों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की है कि नाला निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका ईओ डॉ प्रज्ञा सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं। पालिका अध्यक्ष ने मौके पर निर्माण विभाग के इंजीनियरों को बुलाकर तत्काल जांच कराई। जांच में पाया गया कि नाले के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और सरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर ही ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को विस्तृत जांच करने और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.