मधुबनी, जनवरी 7 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या दो में बीच सड़क में ही नाला को छोड़ा जा रहा है। वहां से 110 फीट और नाला का निर्माण होगा तो वह दूसरे नाले में जुड़ सकेगी। नाला नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से वार्ड संख्या 2 में यतीम अंसारी चौक से रेलवे लाइन तक बन रहा है। करीब 8.45 लाख रुपये की लागत है। इस योजना से क्षेत्रवासियों अब असंतोष उभरने लगा है। ललित शास्त्री, जगदेव महतो, मोहम्मद इमरान, मुकेश महतो, पवन साह, अहमद मंसूरी, लक्ष्मी महतो समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया नाला निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ढलाई कहीं चार इंच तो कहीं मात्र तीन इंच तक सीमित है। मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने बताया कि स्थल पर उनके प्रतिनिधि गए हुए थे। स्थल पर पहुंचने वाले बबलू शर्मा ने बताया कि नाला को स्थानीय लोगों के ...