कटिहार, मार्च 7 -- , कटिहार, वरीय संवाददाता नगर निगम क्षेत्र में नाला सफाई के काम में काफी तेजी आ गयी है। पहले चरण में 30 किमी के करीब नाले की सफाई का काम किया जा रहा है। इसमें नाले के नीचे से पूरा गाद को बाहर निकालना है। इसको लेकर नगर आयुक्त के निर्देश पर 10 टीम तैयार किया गया है। जो विभिन्न वार्डो के मुख्य नालों की सफाई के काम में जुट गयी है। उम्मीद की जा रही है कि 20 मार्च तक पहले चरण के नाला निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण पर काम शुरू किया जाएगा। नाला सफाई के काम की मॉनिटरिंग का काम नगर आयुक्त खुद कर रहे है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि नाला की सफाई एक साथ कई वार्डो में चल रहा है। 90 दिनों का टारगेट लेकर हमलोग काम कर रहे है। इसमें नाला की सफाई से लेकर उस जगह पर दवा का छिड़काव करके मच्छर को भी मारा जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.