बांका, फरवरी 1 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव में शनिवार को नाला के निकासी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में गांव के नागेश्वर दास की पत्नी संजू देवी एवं शंकर दास की पुत्री संगीता कुमारी जख्मी हो गई। जख्मी दोनों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर देवर्षि कुमार द्वारा किया गया। घटना को लेकर जख्मी संजू देवी द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है। जिसमें गांव के ही चिरंजीव कुमार एवं संजीव कुमार को नामजद बनाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि नामजद द्वारा अपने घर के आगे नाला को बंद कर दिया गया है। जिससे संजू देवी के घर के पास नाले का पानी इक्कठा हो गया है। शनिवार को आवेदिका ने नाला खोलने की कोशिश की तो नामजद दोनों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाने पहुंची...