रिषिकेष, नवम्बर 1 -- शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तो है ही नहीं, मगर नेशनल हाईवे के किनारे जो नालियां बनी हैं, उनमें पानी की निकासी का कहीं अता-पता नहीं है। स्थिति यह है कि शहर के बीचोंबीच हाईवे किनारे बना नाला दूषित पानी से भर गया है, जिसका गंदा पानी अब दुकान और घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी की दुर्गंध से दुकानदार और लोग परेशान हैं। दरअसल, यह हालत हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने की है। कुछ बरस पहले एनएच पीडब्ल्यूडी की डोईवाला डिविजन ने नगर क्षेत्र में हाईवे का नवीनीकरण किया था। इसी के साथ किनारे पर दूषित और बरसाती पानी निकासी के लिए नाला भी बनाया गया है, मगर इस नाले की निकासी के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई। नाला कहां से शुरू और कहां खत्म हो रहा है, हाईवे किनारे देखें तो इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.