भागलपुर, फरवरी 21 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित रामपुर खुर्द पंचायत और नगर निगम वार्ड चार को जोड़ने वाला रेलवे अंडरपास पुल में शुक्रवार सुबह से ही भीषण जलजमाव हो गया है। हालात ऐसे हैं कि फुटपाथ तक गंदे नाले का पानी भर गया है। स्थानीय लोगों में धीरज आनंद, मुकेश राय, टिंकू कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के लिए घर के बच्चे को लेकर निकले थे। जलजमाव देखकर हैरत में पड़ गए। नाथनगर नूरपुर होकर घूमकर जाना पड़ा। भवेश गुप्ता ने बताया कि नाला के किनारे इतना कूड़े का अंबार पसरा है कि जबतक उसका उठाव नहीं होगा तबतक इसका समाधान नहीं होगा। नाला जाम होने से पानी सीधे अंडरपास पुल में भर जाता है। स्थानीय लोगों व आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक पानी होने के कारण दिनभर राहगीरों की बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.