मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। रोडवेज बस स्टैंड के सामने नाला चोक होने से गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दुकानदार अनमोल शर्मा, तस्लीम, मतलब अरोड़ा, अशोक गुप्ता,अनीश, चावला व शिवू का कहना है कि नाले की साफ-सफाई नियमित नहीं होने के कारण आए दिन इस प्रकार के हालात से जूझ रहे हैं। इस संदर्भ में क्षेत्रीय पार्षद देश रतन कत्याल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नाले की सफाई के लिए निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया है। नाले की नियमित अंतराल पर सफाई कराए जाने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.