अमरोहा, फरवरी 21 -- नाला चोक होने से गांव का गंदा पानी अलीगढ़ मार्ग पर भर रहा है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के नजदीकी गांव शाहपुर कला में पिछले कई दिन से नाला चोक हो गया है। जिसके चलते गांव का गंदा पानी अलीगढ़ मार्ग पर भर गया। ग्रामीण मुस्तकीम का कहना है कि नाला चोक होने के कारण चार दिन से अलीगढ़ मार्ग पर पानी भरा हुआ है। राहगीर मजबूर होकर गंदे पानी से निकल रहे हैं। कई बार बराबर से बाहर निकलने पर राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने नाला सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीण नुसरत अली ने बताया कि आए दिन नाल चोक होने से परेशानी होती है। समस्या के स्थाई समाधान की गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.