भागलपुर, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे कृष्णगढ़ मोड़ के समीप गुरुवार को घर से पानी की निकासी को लेकर खोले जा रहे गड्ढे के विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाए जाने पर एक पक्ष से घायल सुमन कुमार, दूसरे पक्ष से घायल अजीत कुमार और जितेंद्र कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में किए जाने के बाद तीनों घायल को मायागंज रेफर कर दिया गया। इधर, आग से जलकर घायल एक लड़की को रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाए जाने पर लड़की के परिजन अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराते हुए बिना नाम पता बताए निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.