आजमगढ़, जनवरी 7 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला गांव में बुधवार की सुबह बदरहुआ नाला के पास दलदल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बीमार चल रही थी। भोर में घर से शौच के लिए निकली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमिला पत्नी स्व. उमेश पटेल बीमार चल रही थी। वह बुधवार की भोर में घर से खेत के लिए निकली थी। देर तक वह घर नहीं लौटी। सुबह गांव के लोग बदरहुआ नाला के पास गए थे। नाला के किनारे महिला का शव पड़ा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रमिला के पुत्र अमर ने बताया कि नाला के पास ही उसका खेत है। दलदल में उसका उसका पैर फंस गया था। प्रमिला के दो बेटे और चार बेटियां हैं।...