कन्नौज, फरवरी 15 -- विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला नुनार में सड़क किनारे बने नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। लगभग एक वर्ष से नाले की नियमित सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते बीते दो माह से उसका गंदा पानी सड़क पर जमा है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है, वहीं पैदल चलने वालों को भी पानी में उतरकर रास्ता पार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गंदे पानी के जमाव से मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.