बाराबंकी, जनवरी 21 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के अहिरगांव मे नाला पाटे जाने से रोकने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहिरगांव निवासी इसरार ने बताया कि उसके घर के बगल से होकर नाला बह रहा है। लेकिन पड़ोसी अनवार, एजाज व रेहान इस नाले को पाट रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो विपक्षी ने मिलकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...