कौशाम्बी, फरवरी 20 -- तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में नाले की सरकारी जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया। एसडीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने सीमांकन के बाद अवैध कब्जे और घेराबंदी को हटवा दिया। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में नाला की भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से प्लॉट काटकर बिक्री कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल दीपक सिंह की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कराया गया। सीमांकन के बाद बुलडोजर से नाला की जमीन पर की गई घेराबंदी को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर किसी प्रकार का पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.