बांका, मई 15 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएचईडी बोरिंग तक पहुंचने के लिए अग्निशमन विभाग के वाहन को काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, नगर परिषद के द्वारा निर्मित नाले का प्लेट टूट गया है। जिस वजह से वाहन पीएचईडी के बोरिंग तक नहीं पहुंच पाता है। जिस वजह से अग्निक कर्मी को काफी परेशानी होती है। कर्मी की परेशानी उस वक़्त बढ़ जाती जब अगलगी की सूचना मिल जाये और उस वक़्त वाहन के टैंक में पानी नहीं होता है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को खुद का बोरिंग नहीं होने की वजह से अग्नि वाहन पीएचईडी से पानी लेने का कार्य कर रही थी, लेकिन लंबे समय से नाला का प्लेट टूट जाने की वजह से विभाग इधर-उधर भटकते हुए तत्काल तारा मंदिर से पानी लेने का काम कर रही है। जानकारी का कहना है कि गर्मी में अगलगी की घटना बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन के टैंक में हमेशा पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.