जामताड़ा, फरवरी 14 -- नाला, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व शनिवार को देवलेश्वर मंदिर परिसर में सगनौती अनुष्ठान के तहत भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। शिव विवाह से पूर्व आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को श्रद्धालुओं ने अत्यंत आस्था और परंपरा के साथ मनाया। पंडा समाज की महिलाओं ने प्राचीन परंपरा के अनुसार मैथिली गीत-संगीत के साथ लावा कासा भुंजना, हल्दी एवं उपटन तैयार कर भगवान को अर्पित किया। इस अवसर पर पुजारी राजेश कुमार माहता, श्यामल ठाकुर एवं मनीष कुमार के सानिध्य में विशेष विधि से बेलपत्र द्वारा दूध छानकर आम्र डंठल से खीर निर्माण कर भगवान को भक्तिभाव से अर्पित किया गया। पूरे अनुष्ठान में पलास फूल और पलास पत्ते का पारंपरिक उपयोग किया गया, जो लोक परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान शिव विवाह से जुड़े पारंपरिक गीत...