समस्तीपुर, अगस्त 18 -- देहात से शहर में शामिल होकर समस्तीपुर नगर निगम का नया वार्ड 12 तो बना पर सुविधा अभी तक देहात जैसी ही है। जबकि, नगर निगम का ढाई साल का सफर पूरा हो चुका है। बड़ी आबादी का यह वार्ड है। घनी आबादी है यहां। कुल 12 टोले / मोहल्ले हैं। पासी टोला, दास टोला, कहार टोला, साहनी टोला, सहनी टोला, कुशवाहा टोला, मुस्लिम टोला आदि मुहल्ला यहां हैं। हिन्दुस्तान बाेले अभियान के तहत लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। लोगों ने बताया की ढाई साल के लंबे समय में भी नगर निगम ने विकास के नाम पर यहां एक नाला तक नहीं बनाया है। एक स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगीं हैं। पहले से जो क्षतिग्रस्त नाले हैं, उनको भी दुरुस्त नहीं कर पाया। यहां अधिकांश सड़कें वार्ड बनने से पहले से ही जर्जर हैं, इन्हें निगम ने ढाई साल में भी जीर्णोद्धार नहीं करा पाया। ये सड़कें बिना नाले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.