चतरा, जनवरी 8 -- चतरा विधि संवाददाता झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वाधान में बुधवार को नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शंभू लाल साव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई, तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सदर प्रखंड के सभी अधिकार मित्र जुलकर नैन, अरविंद प्रसाद, मधुसूदन यादव, सनाउल्लाह, संदीप मुंडा, रेणु कुमारी, अनिल कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार एवं ऊछरअ चतरा के प्रिय रंजन, धनंजय कुम...