प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अष्ठभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभात शर्मा ने की। प्रतियोगिता चार हाउस नालंदा, कौशाम्बी, तक्षशीला एवं विक्रमशिला हाउस के बीच हुई। प्रथम स्थान पर नालंदा हाउस से अक्षदा, आरोही, शिवांगी, क्रीति रही। द्वितीय स्थान पर कौशाम्बी हाउस से तनिष्का, प्रिया, भावनी रही, तृतीय स्थान पर तक्षशिला हाउस से काव्या, सौम्या, शगुन आदि रही। निर्णायक मंडल में पूजा सिंह, एकता रहीं। सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...